टीएस कॉलेज इकाई के गठन के मौके पर परिषद के उद्देश्य व कार्यों पर हुई चर्चा
हिसुआ : छात्रों के हित की रक्षा व लड़ाई के लिए जन अधिकार छात्र परिषद आगे आ रही है. यह छात्र के अधिकार, बेहतर पठन-पाठन का माहौल, छात्रों की समस्याएं सहित बुनियादी जरूरतों की मांग आदि के लिए बेहतर काम कर रही है. राष्ट्र भावना के साथ संगठन पूरे देश में सांगठनिक क्षमता बढ़ा रही है.
यह बातें जन अधिकारी छात्र परिषद के मगध विश्वविद्यालय महासचिव आयुष सिंह ने गुरूवार को टीएस कॉलेज में परिषद की बैठक में कहीं. उन्होंने परिषद के उद्देश्यों व कार्यों की जानकारी उपस्थित स्टूडेंट्स को दी. विश्वविद्यालय अध्यक्ष अंजय कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने परिषद को क्षेत्र में मजबूत बनाने पर बल दिया.
सदस्यता अभियान चला कर परिषद को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया. परिषद के अधिकारी वहां कॉलेज इकाई के गठन के मौके पर पहुंचे थे.
बैठक में टीएस कॉलेज इकाई का गठन किया गया. आकाश कुमार को कॉलेज अध्यक्ष, विभूति मालाकार को सचिव, मल्लिका परवीन को छात्रा अध्यक्षा, विनोद कुमार को छात्र प्रखंड अध्यक्ष, शैलेंद्र कुमार को कॉलेज उपाध्यक्ष, कौशिक करण को नारदीगंज कॉलेज का अध्यक्ष बनाया गया. मौके पर अतिथि विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष गणेश जी सहित समीउल निशां, मल्लिका परवीन, नूरजहां खातून, नगमा परवीन, संजीव कुमार, टीपी शरण, दिवाकर कुमार, आकाश कुमार, विभूति मालाकार आदि उपस्थित थे.
