अंडर 19 वर्ल्ड कप में जिले के ईशान करेंगे कप्तानी

अंडर 19 वर्ल्ड कप में जिले के ईशान करेंगे कप्तानी बांग्लादेश में खेला जायेगा वर्ल्ड कप परिजनों को मिल रही बधाईफोटो-17 प्रतिनिधि, नवादा (नगर) जिले के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन को वर्ल्ड कप के लिए नेशनल अंडर 19 क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया है. बीसीसीआइ की घोषणा के बाद जिले में खुशी की लहर […]

अंडर 19 वर्ल्ड कप में जिले के ईशान करेंगे कप्तानी बांग्लादेश में खेला जायेगा वर्ल्ड कप परिजनों को मिल रही बधाईफोटो-17 प्रतिनिधि, नवादा (नगर) जिले के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन को वर्ल्ड कप के लिए नेशनल अंडर 19 क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया है. बीसीसीआइ की घोषणा के बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गयी है. ईशान बांग्लादेश में होने वाले वर्ल्ड कप में देश की अंडर 19 टीम का नेतृत्व करेगा. अंडर 19 के त्रिकोणीय सीरीज में कप्तान के रूप में इनके शानदार प्रदर्शन के बाद वर्ल्ड कप में कप्तानी करने का मौका मिला है. कप्तान के रूप में घोषणा होने के बाद परिवार के सदस्यों सहित जिला के खिलाड़ियों व प्रशंसकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. पुरानी जेल रोड स्थित ईशान के घर पर पिता प्रणव कुमार पांडेय, मां सुचित्रा सिंह, दादी व पूर्व सिविल सर्जन डाॅ सावित्री शर्मा, अभिभावक डाॅ शत्रुध्न प्रसाद की खुशी देखते ही बनती है. परिवार के सदस्य एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का ईजहार कर रहे हैं. वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम का कप्तान चुने जाने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. जिले के लिए यह गौरव की बात है कि नवादा का लाल भारतीय अंडर 19 टीम का कप्तान बनकर जिले को गौरवांवित कर रहा है. ईशान किशन की उपलब्धियां 11 वर्ष की उम्र में मोइनुलहक स्टेडियम पटना से प्रोफेशनली क्रिकेट की शुरुआत कीवर्ष 2012 में झारखंड के रांची से स्टेट लेवल मैच खेलना शुरू कियारणजी ट्राॅफी के कई टूर्नामेंटों में झारखंड का प्रतिनिधित्व कियाओपनर बल्लेबाज के रूप में शानदार रिकार्डटीम के लिए विकेटकीपर व बायें हाथ के बल्लेबाज की निभाते हैं भूमिकाश्रीलंका व बांग्लादेश के खिलाफ हुए त्रिकोणीय सीरीज में भारत की ओर से कप्तानी करते हुए तीनों मैच जीतकर सीरीज के विजेता बनेपरिचय एक नजरईशान किशानपिता-प्रणव कुमार पांडेयमाता-सुचित्रा सिंहजन्म-18 जुलाई, 1998स्थल-पुरानी जेल रोड नवादाशिक्षा-इंटर में अध्ययनरतखेल की शुरुआत हरिशचंद्र स्टेडियम नवादा सेपटना में मोइनुलहक स्टेडियम में कोच उत्तम मजूमदार से सीखाझारखंड में विकेट कीपर व बायें हाथ के बल्लेबाज के रूप में ख्याति पायी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >