मांगों को लेकर जिला किसान सभा ने दिया धरना

मांगों को लेकर जिला किसान सभा ने दिया धरना फोटो-7नवादा (सदर). बिहार राज्य किसान सभा द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय धरना/प्रदर्शन मंगलवार को नवादा में भी किया गया. किसान सभा के जिलाध्यक्ष जगदीश यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरने में जिले भर के किसानों ने भाग लिया. किसानों ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दो हजार रुपये […]

मांगों को लेकर जिला किसान सभा ने दिया धरना फोटो-7नवादा (सदर). बिहार राज्य किसान सभा द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय धरना/प्रदर्शन मंगलवार को नवादा में भी किया गया. किसान सभा के जिलाध्यक्ष जगदीश यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरने में जिले भर के किसानों ने भाग लिया. किसानों ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दो हजार रुपये करने, किसानों का धान क्रय कर तुरंत रुपये का भुगतान करने, सभी स्तरों पर क्रय केंद्र खोलने, सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने, प्रत्येक पटवन के लिए एक हजार रुपये डीजल अनुदान देने, पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने सहित 11 सूत्री मांगें शामिल है. मांगों से संबंधित एक मांग पत्र डीएम को सौंपा गया. धरने में शामिल किसानों ने कहा कि क्रय केंद्र की समस्या से लेकर किसानों के उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है. धरना में रामयतन सिंह, प्रो नरेश चंद्र शर्मा, प्रो रामदेव प्रसाद, उमेश प्रसाद, दानी विधार्थी , रामू चौहान, विजय प्रसाद सिंह, चंद्रिका वर्मा, बालेश्वर सिंह, राजेश्वर वर्मा आदि किसानों ने अपनी बातें रखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >