निबंधन करानेवालों को हो रही परेशानी

निबंधन करानेवालों को हो रही परेशानी रजौली. अनुमंडल के निबंधन कार्यालय में विगत दो वर्षों से शौचालय व पेशाबखाना में जेनरेटर रख कर चलाने से निबंधन कार्यालय का पूरा शौचालय व पेशाबखाना धुएं से काला हो गया है. जेनरेटर ऑपरेटर चंद्रकिशोर जेनरेटर को चालू कर शौचालय व पेशाब खाना का रूम बंद कर देता है. […]

निबंधन करानेवालों को हो रही परेशानी रजौली. अनुमंडल के निबंधन कार्यालय में विगत दो वर्षों से शौचालय व पेशाबखाना में जेनरेटर रख कर चलाने से निबंधन कार्यालय का पूरा शौचालय व पेशाबखाना धुएं से काला हो गया है. जेनरेटर ऑपरेटर चंद्रकिशोर जेनरेटर को चालू कर शौचालय व पेशाब खाना का रूम बंद कर देता है. इसके चलते कई बार निबंधन कार्यालय में ग्राहक व जेनरेटर ऑपरेटर के साथ हाथापाई भी हुई है. इसकी जानकारी जब पूर्व एलआरडीसी रवींद्र नाथ गुप्ता को मालूम हुआ था, तो वह जेनरेटर ऑपरेटर को बुलवा कर काफी डांट-फटकार लगाये थे. लेकिन, उनका तबादला हो जाने से जेनरेटर ऑपरेटर का मनोबल और बढ़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >