कब्जे को ले दो गुट भीड़े, पांच जख्मी

कब्जे को ले दो गुट भीड़े, पांच जख्मी कौआकोल. तरौन गांव में स्कूल की भूमि पर अवैध ढंग से कब्जा किये जाने को लेकर दो गुट आपस में ही भिड़ गये. इसमें पांच लोग जख्मी हो गये. इनका प्राथमिक उपचार पीएचसी में किया गया. जानकारी के अनुसार, गांव के ही सत्य नारायण माली व शंभु […]

कब्जे को ले दो गुट भीड़े, पांच जख्मी कौआकोल. तरौन गांव में स्कूल की भूमि पर अवैध ढंग से कब्जा किये जाने को लेकर दो गुट आपस में ही भिड़ गये. इसमें पांच लोग जख्मी हो गये. इनका प्राथमिक उपचार पीएचसी में किया गया. जानकारी के अनुसार, गांव के ही सत्य नारायण माली व शंभु यादव के बीच उत्क्रमित मध्य विद्यालय की भूमि पर अवैध ढंग से काबिज करने को लेकर जम कर मारपीट हुई. इसमें सत्य नारायण माली, सोनी देवी, शंभु यादव, अंशु देवी व रंजू देवी जख्मी हो गये. इनका इलाज पीएचसी में किया गया. घटना के बाद दोनों के बीच तनाव व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >