बीआरसी में हेडमास्टरों की हुई बैठक

बीआरसी में हेडमास्टरों की हुई बैठक रजौली. बीआरसी में बीइओ रामनंदन सिंह की अध्यक्षता में हेडमास्टरों व बीआरपी, सीआरसीसी मौजूद थे. बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अधिक उपयोगी बनाने, किसी भी परिस्थिति में मध्याह्न भोजन बंद नहीं करने, विद्यालय पंजी अपटुडेट रखने, बाल संसद की जानकारी विद्यालय के बच्चों को देने व पंजी अद्यतन कॉलम […]

बीआरसी में हेडमास्टरों की हुई बैठक रजौली. बीआरसी में बीइओ रामनंदन सिंह की अध्यक्षता में हेडमास्टरों व बीआरपी, सीआरसीसी मौजूद थे. बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अधिक उपयोगी बनाने, किसी भी परिस्थिति में मध्याह्न भोजन बंद नहीं करने, विद्यालय पंजी अपटुडेट रखने, बाल संसद की जानकारी विद्यालय के बच्चों को देने व पंजी अद्यतन कॉलम 27, 28 व 29 को कार्य के आधार पर जमा करने की व बीएड योग्यताधारी शिक्षकों की सूची जैसे जन्म तिथि, योगदान तिथि, बीए आनर्स की योग्यता आदि समन्यवक हार्ड कॉपी साफ्ट कॉपी को अविलंब जमा करने की बता कही. टीइटी पास वाले शिक्षकों को टीइटी एडमिट कार्ड व अंक पत्र जमा करने की बात कही. इस मौके पर सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ कुंवर राम, कनीय अभियंता देव कुमार, मध्याह्न भोजन साधनसेवी अमरजीत सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >