पेंशनधारियों का खाता खुला

पेंशनधारियों का खाता खुला रजौली. प्रखंड के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का खाता बैंकों में खुलवाया गया. आइएफएससी कोड के साथ पुन: जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग में प्रेषण का आदेश दिया गया. सभी पंचायतों में शिविर लगा कर खाता खोलने की बात कही व सभी पंचायत के पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया. अपने-अपने पंचायत […]

पेंशनधारियों का खाता खुला रजौली. प्रखंड के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का खाता बैंकों में खुलवाया गया. आइएफएससी कोड के साथ पुन: जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग में प्रेषण का आदेश दिया गया. सभी पंचायतों में शिविर लगा कर खाता खोलने की बात कही व सभी पंचायत के पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया. अपने-अपने पंचायत के लाभुकों को कैंप में ला कर खाता खुलवाना सुनिश्चित करेंगे व विहित प्रपत्र में खाता संख्या के साथ प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध करायेंगे. इस कार्य के लिए पंचायत सचिव जिम्मेवार होंगे. सभी पंचायतों में 20 से 25 तक कैंप लगेगा. यह जानकारी बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >