एसबीअाइ में लगेगी डिपोजिट मशीन कार्यो की प्रगति के लिए बैंक अधिकारी ने की ग्राहकों के साथ बैठक फोटो 11प्रतिनिधि, नवादा (सदर)भारतीय स्टेट बैंक की शहर स्थित मुख्य शाखा में मेंटर अधिकारी के रूप नियुक्त एलएचओ की डीजीएम मंजूला कल्याण सुंदरम ने सोमवार को शाखा का दौरा किया. शाखा में कार्यों की प्रगति के लिए बैंक के कर्मियों के साथ साथ कई प्रमुख उपभोक्ताओं के साथ बैठक की. मुख्य प्रबंधक के साथ बैठक कर मेंटर अधिकारी मंजूला कल्याण सुंदरम ने कहा कि शाखा में उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जायेगी. बैंक में जल्द ही उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कैस डिपोजिट मशीन लगायी जायेगी, जिसके माध्यम से ग्राहक स्वयं 50 हजार रुपये तक जमा कर सकते हैं. मेंटर अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बैंक के कई मुख्य उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की भी चर्चा की. मौके पर एसबीआइ मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक प्रेम कुमार, अंकेक्षक एके श्रीवास्तब सहित अनेक लोग मौजूद थे.
एसबीआइ में लगेगी डिपोजिट मशीन
एसबीअाइ में लगेगी डिपोजिट मशीन कार्यो की प्रगति के लिए बैंक अधिकारी ने की ग्राहकों के साथ बैठक फोटो 11प्रतिनिधि, नवादा (सदर)भारतीय स्टेट बैंक की शहर स्थित मुख्य शाखा में मेंटर अधिकारी के रूप नियुक्त एलएचओ की डीजीएम मंजूला कल्याण सुंदरम ने सोमवार को शाखा का दौरा किया. शाखा में कार्यों की प्रगति के लिए […]
