पेंशन का फर्जी कार्ड बनाया

पेंशन का फर्जी कार्ड बनाया हिसुआ. प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का फर्जी कार्ड बनाये जाने का मामला सामने आया है़ लाभुक अब प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ से इसकी शिकायत कर रहे हैं. पचाढ़ा निवासी सोनमंती देवी, शालीग्राम सिंह, कांति देवी व सोनमंती देवी ने बीडीओ से शिकायत की है. उनके परिजन दयानंद सिंह ने […]

पेंशन का फर्जी कार्ड बनाया हिसुआ. प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का फर्जी कार्ड बनाये जाने का मामला सामने आया है़ लाभुक अब प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ से इसकी शिकायत कर रहे हैं. पचाढ़ा निवासी सोनमंती देवी, शालीग्राम सिंह, कांति देवी व सोनमंती देवी ने बीडीओ से शिकायत की है. उनके परिजन दयानंद सिंह ने बताया कि यहां के ततकालीन प्रधान लिपिक चंदेश्पर प्रसाद ने कार्ड बनाकर दिया था और अब लाभुकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है़ मामले पर बीडीओ रंजीत कुमार वर्मा ने कहा कि शिकायत मिली है़ इसकी जांच-पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है़ अब चाहे जो हो लाभुक काफी परेशान हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >