बच्चों की कम उपस्थिति व गायब मिले शिक्षकहिसुआ. प्रखंड के हदसा पंचायत के विद्यालयों का निरीक्षण सोमवार को बीडीओ रंजीत कुमार वर्मा ने किया़ निरीक्षण में ज्यादातर विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम पायी गयी और एक-दो विद्यालयों में शिक्षक भी गायब मिले़ बीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय गोनर बिगहा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बढ़ौना, प्राथमिक विद्यालय ढेवरी का निरीक्षण किया़ तीनों विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम थी़ गोनर बिगहा में छात्राओं की उपस्थिति बहुत कम थी़ टोला सेवक अनुज कुमार गायब मिले. उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ौना में शिक्षक अनिल कुमार के कई माह से नहीं आने की बात सामने आयी़ प्राथमिक विद्यालय ढेवरी में बच्चों की कम उपस्थिति के साथ शिक्षक भी गायब मिले़ हालांकि, बीडीओ ने उपस्थिति पंजी में उपस्थिति नहीं बनाये जाने की बात कही़ बीडीओ ने कहा की उपस्थिति पंजी में शिक्षकों ने हाजिरी नहीं बनायी थी इस संबंध में फटकार लगायी गयी है़ जबकि ग्रामीणों की बराबर शिकायत रहती है कि विद्यालय से शिक्षक गायब रहते हैं. ढेवरी के आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका तो मिली पर सेविका गायब पायी गयी़ बीडीओ ने बताया कि सेविका के गायब रहने की रिपोर्ट डीएम को भेजी जायेगी़
बच्चों की कम उपस्थिति व गायब मिले शक्षिक
बच्चों की कम उपस्थिति व गायब मिले शिक्षकहिसुआ. प्रखंड के हदसा पंचायत के विद्यालयों का निरीक्षण सोमवार को बीडीओ रंजीत कुमार वर्मा ने किया़ निरीक्षण में ज्यादातर विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम पायी गयी और एक-दो विद्यालयों में शिक्षक भी गायब मिले़ बीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय गोनर बिगहा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बढ़ौना, प्राथमिक विद्यालय […]
