प्रधान शक्षिकिा को हटाने की मांग

प्रधान शिक्षिका को हटाने की मांग घर से प्रधान शिक्षिका करती है विद्यालय का संचालनधमौल. ढोढ़ा पंचायत के दुर्गापुर गांव के लोगों ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका रेणु कुमारी के अनियमित रवैये की शिकायत करते हुए उक्त विद्यालय से पदच्यूत करने की मांग डीएम से की है. जनता दरबार में गांव के वीजेंद्र […]

प्रधान शिक्षिका को हटाने की मांग घर से प्रधान शिक्षिका करती है विद्यालय का संचालनधमौल. ढोढ़ा पंचायत के दुर्गापुर गांव के लोगों ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका रेणु कुमारी के अनियमित रवैये की शिकायत करते हुए उक्त विद्यालय से पदच्यूत करने की मांग डीएम से की है. जनता दरबार में गांव के वीजेंद्र कुमार यादव, धानो देवी, आनंदी यादव, यमुना चौहान आदि ने आवेदन दे कर बताया कि प्रधान शिक्षिका रेणु कुमारी मात्र 15 अगस्त व 26 जनवरी व कभी पैसा वितरण के समय ही स्कूल आती हैं. बाकी समय अपने घर पर में रहती हैं. इससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. स्कूल में प्रधान शिक्षिका सहित तीन शिक्षक कार्यरत हैं. शिक्षक अपना हाजिरी बनाने प्रधान शिक्षिका के आवास पर ही जाते हैं. स्कूल में शौचालय, चापाकल की व्यवस्था है, पर उसमें ताला लगे होने के कारण इस्तेमाल नहीं हो पाता है. छात्र-छात्राओं की हाजिरी नहीं बनती है़ ग्रामीणों ने डीएम से आवेदन देकर पहल का आग्रह किया अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >