प्रशासन ने हटाया सीतामढ़ी से अतक्रिमण

प्रशासन ने हटाया सीतामढ़ी से अतिक्रमण मेसकौर. सीओ भरत भूषण सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सीतामढ़ी से अतिक्रमण हटाया गया. जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर से आयोजित होने वाले प्रसिद्ध मेला की विश्वसनीयता व धार्मिकता बनाये रखने के उद्देश्य से मेला ठेकेदार नरेश सिंह ने सीतामढ़ी से अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम के जनता […]

प्रशासन ने हटाया सीतामढ़ी से अतिक्रमण मेसकौर. सीओ भरत भूषण सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सीतामढ़ी से अतिक्रमण हटाया गया. जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर से आयोजित होने वाले प्रसिद्ध मेला की विश्वसनीयता व धार्मिकता बनाये रखने के उद्देश्य से मेला ठेकेदार नरेश सिंह ने सीतामढ़ी से अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम के जनता दरबार में आवेदन दिया था. आवेदन के आलोक में सीओ भरत भूषण सिंह व सीआई दीनानाथ शर्मा ने माता सीता की गुफानुमा मंदिर के समीप अतिक्रमण कर रहे लोगों के अर्द्धनिर्मित व निर्माणाधीन झुग्गी झोंपड़ी को हटवा दिया. इस बावत उन्होंने बताया कि कब्जा जमाये लोगों को दो दो बार नोटिस दिया गया है. लेकिन, उक्त लोगों द्वारा कब्जा हटाया नहीं जा रहा है. अभी सिर्फ निर्माणाधीन व अर्द्घनिर्मित दुकान, झोंपड़ी आदि को तोड़ा गया है. मेला के बाद सीतामढ़ी को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जायेगा. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रकाश चौहान, सीतामढ़ी थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा, समाजसेवी उपेंद्र राजवंशी सहित दर्जनों ग्रामीण व बुद्धिजीवी उपस्थित थे. प्रमुख ने सीओ से अतिक्रमण कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >