आग से आधा दर्जन किसानों का धान का पुंज जल राख

आग से आधा दर्जन किसानों का धान का पुंज जल राख हिसुआ. श्रीरामपुर गांव में शनिवार की शाम धान के पुंज में आग लग जाने से लाखों रुपये के धान जल कर राख हो गया. सूचना मिलने पर थाने से छोटा दमकल गया पर आग पर बड़ी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया जा […]

आग से आधा दर्जन किसानों का धान का पुंज जल राख हिसुआ. श्रीरामपुर गांव में शनिवार की शाम धान के पुंज में आग लग जाने से लाखों रुपये के धान जल कर राख हो गया. सूचना मिलने पर थाने से छोटा दमकल गया पर आग पर बड़ी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया जा सका़ तब तक पांच किसानों का 75 फीसदी धान जल चुका था़ लगभग 30 से 35 बिगहा धान सहित नेवारी का पुंज उक्त स्थल पर लगा हुआ था़ किसान बालेश्वर सिंह, टूनटून सिंह, राजेश कुमार, कृष्णा पासवान की फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >