एयरटेल के कामगारों की हड़ताल 25 को

एयरटेल के कामगारों की हड़ताल 25 को कौआकोल. जोगाचक एयरटेल टावर परिसर में रविवार को नवादा के भारती एयरटेल कामगारों की बैठक हुई. इसमें जिले भर के एयरटेल कामगारों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता नवादा जिला एयरटेल कामगार मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय ने की. बैठक में कामगारों की मजदूरी में वृद्धि, कंपनी […]

एयरटेल के कामगारों की हड़ताल 25 को कौआकोल. जोगाचक एयरटेल टावर परिसर में रविवार को नवादा के भारती एयरटेल कामगारों की बैठक हुई. इसमें जिले भर के एयरटेल कामगारों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता नवादा जिला एयरटेल कामगार मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय ने की. बैठक में कामगारों की मजदूरी में वृद्धि, कंपनी के अधिकारियों के साथ हुए अनुबंध व करारनामा से संबंधित कई आवश्यक बिंदुओं पर बातचीत की गयी. इस दरम्यान निर्णय लिया गया कि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नवादा जिले के भारती एयरटेल टावर के कामगार 25 दिसंबर को नवादा स्थित शोभिया मंदिर के पास हड़ताल पर बैठेंगे. कौआकोल भारतीय एयरटेल टावर मजदूर संघ के अध्यक्ष दरोगी प्रसाद ने बताया कि मजदूरों की हड़ताल पर जाने से संबंधित जानकारी विभाग के वरीय अधिकारियों के अलावा मगध क्षेत्र के आयुक्त, डीएम, एसपी व मुख्यमंत्री कार्यालय को भी दी जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >