प्रतिभागियों को कराया गया क्षेत्र का भ्रमण

प्रतिभागियों को कराया गया क्षेत्र का भ्रमण रोह. मनरेगा व जीविका के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे आइपीपीइ-टू कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रतिभागियों को गांव का भ्रमण कराया गया. इस दौरान मड़रा व मनियोचक गांव का दौरा किया गया. इसके तहत इंदिरा आवास आदि सरकारी कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गयी. […]

प्रतिभागियों को कराया गया क्षेत्र का भ्रमण रोह. मनरेगा व जीविका के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे आइपीपीइ-टू कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रतिभागियों को गांव का भ्रमण कराया गया. इस दौरान मड़रा व मनियोचक गांव का दौरा किया गया. इसके तहत इंदिरा आवास आदि सरकारी कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गयी. गांव में आम सभा का आयोजन कर कई योजनाओं का चयन किया गया. इसके अलावा चयनित योजनओं को मूर्त रूप देने पर भी विचार किया गया. मौके पर जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार, क्षेत्रिय समन्वयक अजीत शरण,विजेन्द्र कुमार आजाद,जितेन्द्र कुमार के अलावा मनरेगा के पीओ आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >