मेधा सूची अनुमोदन में देर नवादा नगर. उर्दू शिक्षक के नियोजन के लिए जिला स्तर पर तिथि घोषित हो गयी है. लेकिन, मेधा सूची अनुमोदन की तिथि बीत जाने के बाद भी अब तक केवल 16 पंचायतों व 10 प्रखंड नियोजन इकाइयों द्वारा मेधा सूची का अनुमोदन कराया गया है. नियोजन इकाइयों के द्वारा सूची का अनुमोदन नहीं कराये जाने के कारण नियोजन प्रक्रिया समय से पूरा होने में संदेह दिख रहा है. 14 दिसंबर तक सभी नियोजन इकाईयों द्वारा मेधा सूची का अनुमोदन करवा लिया जाना अनिवार्य था. लेकिन, यह अब तक नहीं हो पाया है. नियोजन इकाई द्वारा मेधा सूची अनुमोदन के बाद 17 से 23 दिसंबर तक सूची का सार्वजनिक किया जाना है. पंचायत व प्रखंड नियोजन इकाइयों के द्वारा उर्दू शिक्षकों के नियोजन के लिए आये आवेदनों की तैयार मेधा सूची का अनुमोदन कराने में नियोजन इकाई सक्रियता नहीं दिखा रही है. 28 दिसंबर तक शिक्षकों को नियोजन पत्र मिलना है. जिला में सुस्त रफतार के कारण बहाली प्रक्रिया समय पर पूरा होने में संदेह दिख रहा है. स्थापना डीपीओ एसके मंडल ने कहा कि सभी नियोजन इकाइयों को इस बावत जानकारी भेजी गई है. वह लोग सूची का अनुमोदन नहीं करवा रहे है. सूची अनुमोदन नहीं करवाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी.
मेधा सूची अनुमोदन में देर
मेधा सूची अनुमोदन में देर नवादा नगर. उर्दू शिक्षक के नियोजन के लिए जिला स्तर पर तिथि घोषित हो गयी है. लेकिन, मेधा सूची अनुमोदन की तिथि बीत जाने के बाद भी अब तक केवल 16 पंचायतों व 10 प्रखंड नियोजन इकाइयों द्वारा मेधा सूची का अनुमोदन कराया गया है. नियोजन इकाइयों के द्वारा सूची […]
