युवक की मौत पर किया रोड जाम रजौली. महसई गांव स्थित मंझला गांव के उमेश यादव बाईपास चौक पर गुरुवार की रात ट्रक के ठोकर से घायल हो गया था. इसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया था. इसकी मौत शुक्रवार की रात पटना में ही हो गयी. इसको लेकर मंझला गांव के लोगों ने शनिवार को सुबह छह बजे एनएच 31 बाईपास चौक को जाम कर दिया. इससे सैकड़ों यात्री जाम मे फंसे रहे और छोटे-छोटे बच्चे रोते बिलखते रहे और ग्रामीणों ने बाईपास चौक के बीच रोड पर शव को रख कर प्रदर्शन करने लगे और डीएम एसपी को बुलाने की मांग की. उसके बाद स्थानीय विधायक प्रकाश वीर ने आकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया व ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि सरकार के द्वारा दिया जाने वाला सभी सुविधा दिया जायेगा. उसके बाद रजौली थाना के सहयोग से तीन घंटा के बाद जाम को हटाया गया.
युवक की मौत पर किया रोड जाम
युवक की मौत पर किया रोड जाम रजौली. महसई गांव स्थित मंझला गांव के उमेश यादव बाईपास चौक पर गुरुवार की रात ट्रक के ठोकर से घायल हो गया था. इसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया था. इसकी मौत शुक्रवार की रात पटना में ही हो गयी. इसको लेकर मंझला गांव के लोगों […]
