22 से 31 तक बंटेगा खाद्यान्न

22 से 31 तक बंटेगा खाद्यान्न नवादा कार्यालय. डीएम मनोज कुमार ने जिले में खाद्यान्न वितरण के कार्य को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए इसे पूर्ण पारदर्शिता व तत्परता के साथ पूरा करने का आदेश दिया है. जिले में 22 से 31 दिसंबर तक जन वितरण प्रणाली की दुकानों के माध्यम से वितरण होगा. […]

22 से 31 तक बंटेगा खाद्यान्न नवादा कार्यालय. डीएम मनोज कुमार ने जिले में खाद्यान्न वितरण के कार्य को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए इसे पूर्ण पारदर्शिता व तत्परता के साथ पूरा करने का आदेश दिया है. जिले में 22 से 31 दिसंबर तक जन वितरण प्रणाली की दुकानों के माध्यम से वितरण होगा. प्रति व्यक्ति तीन किलो चावल व दो किलो गेहूं उपलब्ध कराना है. चावल का मूल्य तीन रुपये प्रति किलो व गेहूं का मूल्य दो रुपये प्रति किलो ग्राम निर्धारित है. सभी प्रखंडों के वरीय उपसमाहर्ताओं को निर्देश दिया है कि वितरण के दौरान निरीक्षण करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >