क्रिकेट में गनौरी रामकली टीचर ट्रेनिंग कॉलेज जीता

क्रिकेट में गनौरी रामकली टीचर ट्रेनिंग कॉलेज जीता नवादा (नगर). गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज व मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के बीच क्रिकेट मैच हुआ. गनौरी रामकली टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में दो विकेट खोकर 45 रन बनाये. जवाब में उतरी मॉडर्न इंस्टिच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की […]

क्रिकेट में गनौरी रामकली टीचर ट्रेनिंग कॉलेज जीता नवादा (नगर). गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज व मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के बीच क्रिकेट मैच हुआ. गनौरी रामकली टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में दो विकेट खोकर 45 रन बनाये. जवाब में उतरी मॉडर्न इंस्टिच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की टीम केवल 23 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. मैच की शुरुआत वरीय व्याख्याता एसएन चौबे ने की. जीआरटीटी कॉलेज के कप्तान पप्पू कुमार के अलावा कुणाल कुमार, विपुल कुमार, अमित मिश्रा, गणेश झा ने अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं, एमएचआइ टीम की ओर से कप्तान कौशलेंद्र कुमार बेहतर रहे. खिलाड़ियों को गनौरी रामकली के सचिव शैलेश कुमार ने बधाई दिया व बेहतर करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >