तीन लोगों को मिलेगी नौकरी

नवादा कार्यालय : डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक शुक्रवार को हुई. इसमें सेवा संपुष्टि, एसीपी, एमएसीपी अनुकंपा पर नियुक्ति आदि मामलों पर चर्चा हुई. अनुकंपा के 26 आवेदन पत्रों में से तीन आवेदन पत्रों पर नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया. बाकी मामलों में आश्रितों से शपथ पत्र मांगा […]

नवादा कार्यालय : डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक शुक्रवार को हुई. इसमें सेवा संपुष्टि, एसीपी, एमएसीपी अनुकंपा पर नियुक्ति आदि मामलों पर चर्चा हुई. अनुकंपा के 26 आवेदन पत्रों में से तीन आवेदन पत्रों पर नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया. बाकी मामलों में आश्रितों से शपथ पत्र मांगा गया. 29 दिसंबर को इस संबंध में दोबारा बैठक करने का निर्णय लिया गया.
साथ ही वर्षों से लंबित लिपिकों व आशुलिपिकों की सेवा संपुष्टि के विचाराधीन 63 मामलों में 48 का सेवा संपुष्टि किया गया. प्रधान लिपिकों व आशुलिपिकों के 90 मामलों में से 39 कर्मियों को एसीपी, एमएसीपी का लाभ दिया गया. राजस्व कर्मचारियों के एसीपी, एमएसीपी के 52 मामलों व सेवानिवृत्त अमीन व जनसेवक के पांच-पांच मामले व जीप चालकों के मामले पर भी 11 जनवरी को बैठक की तिथि निर्धारित की गयी.
गौरतलब है कि डीएम ने वर्षों से लंबित कर्मियों के अनुकंपा, एसीपी व सेवा संपुष्टि के मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर कई विचाराधीन मामलों का निबटारा किया. उन्होंने कहा है कि शेष विचाराधीन मामलों पर निर्धारित तारीख को बैठक कर उन्हें निबटाया जायेगा.
बैठक में एसपी विकास वर्मन, उप विकास आयुक्त एसएम कैसर सुल्तान, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा राजेश कुमार, रजौली शंभु शरण पांडेय, डीएफओ अजीत सिंह, स्थापना उपसमाहर्ता मंजुषा चंद्रा सहित सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >