कदहर ने धमौल को 24 रनों से हराया

कदहर ने धमौल को 24 रनों से हराया धमौल. आजाद हिंद क्रिकेट क्लब ढोढ़ा के बैनर तले खेले जा रहे अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल का तीसरा मुकाबला शुक्रवार को किंग क्रिकेट क्लब कदहर व विकास क्रिकेट क्लब धमौल के बीच खेला गया़ 16 ओवर के खेल में कदहर की टीम ने टॉस […]

कदहर ने धमौल को 24 रनों से हराया धमौल. आजाद हिंद क्रिकेट क्लब ढोढ़ा के बैनर तले खेले जा रहे अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल का तीसरा मुकाबला शुक्रवार को किंग क्रिकेट क्लब कदहर व विकास क्रिकेट क्लब धमौल के बीच खेला गया़ 16 ओवर के खेल में कदहर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया़ पहले बैटिंग करते हुए कदहर की टीम ने 15 ओवर पांच गेंदों में 137 रनों का लक्ष्य रखा़ इसके विरुद्ध खेलते हुए धमौल कि टीम ने 15 ओवर दो गेंदों में मात्र 113 रन बना कर आॅल आउट हो गयी. मैन आॅफ द मैच राहुल को दिया गया. इन्होंने 11 गेंदों में 14 रन बना कर व पांच विकेट हासिल किया़ क्वार्टर फाइनल का चौथा मुकाबला आर्यन क्रिकेट क्लब आढ़ा व स्टार क्रिकेट क्लब मोबीनपुर (अलीगंज) के बीच खेला जायेगा. इसकी जानकारी क्लब के मेंबर नीरज ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >