वोटर लिस्ट का तैयार हो रहा डाटाबेस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुरू हुई कवायद डीआरडीए भवन में दर्जनों कंप्यूटर ऑपरेटर जुटे हैं काम मेंवोटर लिस्ट विखंडन के बाद वार्ड वार तैयार हो रहा डाटाबेसफोटो-3प्रतिनिधि, नवादा (नगर)विखंडित वोटर लिस्ट का डाटाबेस तैयार करने का काम जोरशोर से चल रहा है. समाहरणालय स्थित डीआरडीए भवन में एनआइसी के कंप्यूटर विशेषज्ञों द्वारा वोटर लिस्ट तैयार किया जा रहा है. चुनाव आयोग द्वारा तय समय सीमा के अनुसार 21 दिसंबर तक प्रारूप मतदाता सूची का शॉफ्ट कॉपी तैयार किया जाना है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी सतीश चंद्र झा ने बताया कि मतदाता सूची का डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू हो चुका है. एनआइसी की मदद से यह काम तेजी से हो रहा है. प्रखंडों के अनुसार कंप्यूटर विशेषज्ञ लगाये गये हैं, जो पंचायतों के वार्डवार वोटर लिस्ट तैयार कर रहे हैं. वोटर लिस्ट तैयार करने के काम को सही ढंग से संचालन करने के लिए एनआइसी प्रभारी राजीव कुमार भी सक्रियता से जुटे हैं. जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि डाटाबेस को तय समय सीमा के अंदर तैयार करा लिया जायेगा. प्रारूप मतदाता सूची का शॉफ्ट प्रति बन जाने के बाद इसे राज्य चुनाव आयोग के पास भेजा जायेगा. आयोग द्वारा अनुमति मिलने के बाद 28 दिसंबर से 11 जनवरी तक प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. काशीचक से नहीं प्राप्त हुआ प्रपत्रविखंडीकरण के बाद वोटर लिस्ट का प्रपत्र जिला को प्राप्त नहीं हुआ है. इसके कारण काशीचक प्रखंड के वोटर लिस्ट का डाटाबेस तैयार नहीं हो पा रहा है. पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि विखंडन के बाद वोटर लिस्ट को प्रपत्र क में भर कर जिला को उपलब्ध कराया जाना है. ताकि, लिंक सेंटर में वोटर लिस्ट का डाटाबेस तैयार किया जा सके. काशीचक बीडीओ को इस संबंध में निर्देश दिया गया है. इंट्री का काम अंतिम चरण में चल रहा है. ऐसे में जल्द प्रपत्र उपलब्ध कराया जाये.
वोटर लस्टि का तैयार हो रहा डाटाबेस
वोटर लिस्ट का तैयार हो रहा डाटाबेस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुरू हुई कवायद डीआरडीए भवन में दर्जनों कंप्यूटर ऑपरेटर जुटे हैं काम मेंवोटर लिस्ट विखंडन के बाद वार्ड वार तैयार हो रहा डाटाबेसफोटो-3प्रतिनिधि, नवादा (नगर)विखंडित वोटर लिस्ट का डाटाबेस तैयार करने का काम जोरशोर से चल रहा है. समाहरणालय स्थित डीआरडीए भवन में […]
