लकड़ी ले जा रहे तस्करों को खदेड़ा रजौली. इन दिनों जंगलों में पेड़ों की अवैध तरीके से कटाई बदस्तूर जारी है. इसकी जानकारी रेंजर सहित अन्य वनकर्मियों को भी है. रेंजर आरके श्रीवास्तव ने अवैध कटाई के बारे में बताया कि जब हम यहां ज्वाइन किये तभी ऐसी सूचना हमें मिली. इसके बाद हमने वन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कई लोगों को जेल भी भेजवाया व सैकड़ों सिल्ला लकड़ी का बरामद भी किया. मंगलवार को छापेमारी के दौरान अांबेडकर विद्यालय के समीप से लकड़ी का दो सिल्ला जब्त किया गया. लेकिन, कारोबारी फरार होने में सफल रहा.
लकड़ी ले जा रहे तस्करों को खदेड़ा
लकड़ी ले जा रहे तस्करों को खदेड़ा रजौली. इन दिनों जंगलों में पेड़ों की अवैध तरीके से कटाई बदस्तूर जारी है. इसकी जानकारी रेंजर सहित अन्य वनकर्मियों को भी है. रेंजर आरके श्रीवास्तव ने अवैध कटाई के बारे में बताया कि जब हम यहां ज्वाइन किये तभी ऐसी सूचना हमें मिली. इसके बाद हमने वन […]
