फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार

फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार धमौल. प्रशासनिक उदासीनता के कारण धमौल थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जोरो पर है. धमौल बस स्टैंड, चौधरी टोला, पड़रिया, तुर्कवन, रेवार, ढोढ़ा, गुलनी सहित कई गांव में अवैध तरीके से देसी व महुआ शराब धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं. इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव […]

फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार धमौल. प्रशासनिक उदासीनता के कारण धमौल थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जोरो पर है. धमौल बस स्टैंड, चौधरी टोला, पड़रिया, तुर्कवन, रेवार, ढोढ़ा, गुलनी सहित कई गांव में अवैध तरीके से देसी व महुआ शराब धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं. इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है. साथ ही सामाजिक माहौल गंदा हो रहा है़ इसका सीधा असर बच्चों पर पड़ रहा है. देखा-देखी बच्चों में भी शराब का लत लगती जा रही है. इससे सिर्फ उन बच्चों का भविष्य ही नहीं खराब हो रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ी भी प्रभावित होगी. समाज के कई बुद्धिजीवियों ने जिला प्रशासन से इस दिशा में सुधार की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >