सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो जख्मी

सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो जख्मी अधिकारी का वाहन देख अनियंत्रित हुआ चालकफोटो-7नवादा कार्यालय. शहर के जवाहरनगर मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर में वाहन के अनियंत्रित होने से दुघर्टना के बाद महिला सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों का ईलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. प्रजातंत्र चौक से […]

सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो जख्मी अधिकारी का वाहन देख अनियंत्रित हुआ चालकफोटो-7नवादा कार्यालय. शहर के जवाहरनगर मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर में वाहन के अनियंत्रित होने से दुघर्टना के बाद महिला सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों का ईलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. प्रजातंत्र चौक से अकौना जा रहे एक टेंपो चालक एक अधिकारी का वाहन देख कर अनियंत्रित हो गया व सड़क के किनारे लगाये गये डस्टबीन से जा टकराया. जिससे टेंपो दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. इस हादसे में गया के अजय जैन व कालीपुर की पिंकी देवी जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. सड़क हादसे के कारण घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लग गयी. पैंथर मोबाइल के जवानों ने तत्क्षण पहुंच कर जाम को हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >