तराशे जा रहे बेहतर खिलाड़ी इंटर विद्यालय अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज जिला क्रिकेट एसोसिएशन आयोजित कर रहा टूर्नामेंटफोटो-3,4प्रतिनिधि, नवादा (नगर)जिला अंडर 16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को हरिश्चंद्र स्टेडियम में हुआ. जिला क्रिकेट संघ के द्वारा कराये जा रहे टूर्नामेंट की शुरूआत चुनाव आयोग के प्रेक्षक पी हरि प्रसाद व सदर एसडीओ राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद टूर्नामेंट में भाग लेने वाले मॉडर्न इंगलिश स्कूल, विवेकानंद पब्लिक स्कूल, जेडीपीएस, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, डीपीएस, संत जोसेफ स्कूल, सत्येंद्र इंटर स्कूल व बीके साहू इंटर स्कूल की टीमों ने मैदान में सबसे पहले अपने अपने स्कूलों के झंडे के साथ मैदान में मार्च पास्ट किया. फिर अतिथियों ने टूर्नामेंट के बोर्ड के साथ बैलून उड़ाया. प्रेक्षक पी हरि प्रसाद ने बैटिंग व सदर एसडीओ राजेश कुमार ने गेंदबाजी करके भी पिच पर खेल की शुरुआत किया. कार्यक्रम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव गोपाल बोहरा ने कहा कि राज्य स्तर पर होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जिला की टीम बनाने के लिए इस प्रकार के आयोजन कराये जा रहे हैं. अंडर 16 खिलाड़ियों की जिला टीम का निर्माण टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन्हीं खिलाड़ियों में से किया जायेगा. उद्घाटन कार्यक्रम में टूर्नामेंट के चैयरमैन रोहित सिन्हा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मनीष आनंद, कोच सुरेश यादव, आयोजक सदस्य मनीष गोविंद आदि की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम में अरुण यादव, जैकी हैदर, अफसर नवाब, रवि सिन्हा, शशि भूषण प्रसाद, प्रशांत राय, राजेश कुमार मुरारी, एसके सोनी, पंकज कुमार पंचू आदि मौजूद थे. मैच में श्यामदेव मोदी व शशि रंजन ने अंपायरिंग किया व स्कोरर की भूमिका विकास कुमार ने निभाया.
तराशे जा रहे बेहतर खिलाड़ी
तराशे जा रहे बेहतर खिलाड़ी इंटर विद्यालय अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज जिला क्रिकेट एसोसिएशन आयोजित कर रहा टूर्नामेंटफोटो-3,4प्रतिनिधि, नवादा (नगर)जिला अंडर 16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को हरिश्चंद्र स्टेडियम में हुआ. जिला क्रिकेट संघ के द्वारा कराये जा रहे टूर्नामेंट की शुरूआत चुनाव आयोग के प्रेक्षक पी हरि […]
