विवादित स्थल का सीओ ने किया निरीक्षण

विवादित स्थल का सीओ ने किया निरीक्षण काशीचक. प्रखंड के रेवरा जगदीशपुर पंचायत के लेंबुआ व जगदीशपुर ग्राम स्थित तालाब विवाद में सीओ अमित कुमार ने निरीक्षण किया़ निरीक्षण के उपरांत सीओ ने यथास्थिति बनाये रखने का फरमान जारी किया़ गौरतलब है कि लेंबुआ व जगदीशपुर गांव के बीच मछली मारने को लेकर विवाद चल […]

विवादित स्थल का सीओ ने किया निरीक्षण काशीचक. प्रखंड के रेवरा जगदीशपुर पंचायत के लेंबुआ व जगदीशपुर ग्राम स्थित तालाब विवाद में सीओ अमित कुमार ने निरीक्षण किया़ निरीक्षण के उपरांत सीओ ने यथास्थिति बनाये रखने का फरमान जारी किया़ गौरतलब है कि लेंबुआ व जगदीशपुर गांव के बीच मछली मारने को लेकर विवाद चल रहा था़ इस संबंध में सीओ ने बताया कि दोनों गांवों के ग्रामीणों को उक्त तालाब से मछली मारने पर अगले आदेश तक रोक लगाया है. उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर लीज करवा कर लीजधारी को मछली मारने का आदेश दिया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >