हर पंचायत में बनेगा 2000 शौचालय फोटो-9पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के यहां शौचालय होना जरूरी बेलड़ व पार्वती निर्मल ग्राम घोषितप्रतिनिधि, काशीचकस्वच्छता अभियान का अहम हिस्सा शौचालय निर्माण प्रखंड में विभागीय उदासीनता के कारण विफल होते दिख रहा है़ लापरवाही की वजह से केंद्र सरकार की पहल आगे नहीं बढ़ पा रहा है़ संपूर्ण स्वच्छता अभियान में मनरेगा की सहभागिता से पंचायतों में शौचालय निर्माण की योजना बनायी गयी है़ प्रखंड के सात पंचायतों में शौचालय निर्माण का प्रस्ताव भी लिया गया है़ जहां कार्य प्रगति पर है, लेकिन अभी भी शौचालय की कमी देखी जाती है़ इसका उदाहरण सड़क पर आज भी शौचालय स्थल के रूप में देखा जा सकता है़क्या है योजनामनरेगा को जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने इसे स्वच्छता अभियान से जोड़ा है़ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के तहत जागरूकता पर बल देने के उद्देश्य से प्राथमिकता के आधार पर महिला प्रधान, भूमिहीन मजदूर, विकलांग व लघु सीमांत किसान, बीपीएल परिवार उसके बाद एपीएल परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराना है़ कार्यों में पारदर्शिता के लिए इसे संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से भी जोड़ा गया है़ नये प्रावधानों के अनुसार, कोई भी परिवार अपने आवास में शौचालय निर्माण करा कर पंचायत के मुखिया के पास शौचालय का फोटो व बैंक पासबुक का फोटो सहित आवेदन जमा कर इस शौचालय निर्माण की राशि 12 हजार रुपये प्राप्त कर सकते है़ं सरकारी नियमानुसार, 10 हजार शौचालय निर्माण व 2000 जल भंडारण कर शौचालय के पानी की व्यवस्था के लिए भुगतान किया जाना है़निर्मल पंचायत को विशेष प्राथमिकताजानकारी के अनुसार, प्रखंड के बेलड़ व पार्वती पंचायत को निर्मल पंचायत के रूप में घोषत किया गया है़ जहां प्राथमिकता के आधार प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण करा कर निर्मल पंचायत ग्राम की श्रेणी में लाना है़ क्या कहते हैं लाभुक शौचालय निर्माण कराकर प्रक्रिया के अनुसार आवेदन जमा कर चुका हूं. छह माह बीतने के बाद भी राशइ नहीं मिल पायी है़ इस योजना के विकास में यह लापरवाही बाधक साबित हो रही है. पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को भी शौचालय होने का प्रमाण मांग रही है़ इसे लेकर खास कर रिजर्व क्षेत्र के उम्मीदवारों में शौचालय की भूमिका अहम हो गयी है़ पंकज कुमार,पार्वतीक्या कहते हैं समन्वयक विभाग के सर्वेक्षण सूची 2012 के अनुसार, सूची में दर्ज लाभुकों का शौचालय निर्माण करा कर योजना को शुरू किया गया है़ प्रत्येक पंचायत के दो से ढाई हजार लाभुकों को इसका लाभ देना है़ इसकी जांच कर प्रारंभ में पार्वती गांव के 50 लाभुकों को शौचायल निर्माण कराया गया है़ अन्य लाभुकों को शौचालय निर्माण करा कर योजना का लाभ देना मुख्य उद्देश्य है़गौतम कुमार गोस्वामी, प्रखंड समन्वयक
हर पंचायत में बनेगा 2000 शौचालय
हर पंचायत में बनेगा 2000 शौचालय फोटो-9पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के यहां शौचालय होना जरूरी बेलड़ व पार्वती निर्मल ग्राम घोषितप्रतिनिधि, काशीचकस्वच्छता अभियान का अहम हिस्सा शौचालय निर्माण प्रखंड में विभागीय उदासीनता के कारण विफल होते दिख रहा है़ लापरवाही की वजह से केंद्र सरकार की पहल आगे नहीं बढ़ पा रहा है़ संपूर्ण […]
