बैंकों तक हो गरीबों की पहुंच एमबीजीबी व जीविका का एक दिवसीय बैंकर्स कार्यशाला आयोजित प्रतिनिधि, नवादा नगरमध्य बिहार ग्रामीण बैंक व जीविका के बीच बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन सोमवार को सुमंगलम सभागार में किया गया. मध्य बिहार ग्रामीण बैंक (एमबीजीबी) के अध्यक्ष एके भाटिया के अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में गरीबों को बैंकों के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर चर्चा की गयी. समुदाय आधारित संस्थागत क्षेत्र के माध्यम से बैंकों से मिलने वाली सुविधाओं को गरीबों तक आसानी पूर्वक कैसे पहुंचाया जाये, इस पर विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी. जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश साश्मल द्वारा जीविका नवादा में संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गयी. बैंकों के लक्ष्य को पूरा करने में जीविका किस प्रकार से मदद करती है यह भी बताया गया. एमबीजीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुवेंद्रू गुप्ता ने कहा कि बैंक की सभी शाखा जीविका के साथ मिलकर काम करे व बैंक गरीबों को जीविका के माध्यम से सुविधाओं का लाभ पहुंचाए. जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह तिवारी ने कार्यशाला में यह बताने का प्रयास किया कि राज्य के दूसरे जिलों में किस प्रकार से जीविका बैंकों के साथ मिलकर गरीबों को बैंकिंग सुविधा का लाभ दिला रहे हैं व बैंक भी अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर रहे है. जीविका के जितने भी समूहों को 30 दिसंबर तक जमा करवाया जायेगा. उनके समूह को प्रथम किस्त के ऋण की राशि 50 हजार से बढ़ाकर डेढ़ लाख किया गया है. कार्यशाला में डीडीएम नाबार्ड एवं एनजीओ के साथ होनेवाले समस्याओं पर भी चर्चा की गयी. कार्यक्रम में एमबीजीबी के सभी शाखा प्रबंधक, जीविका के सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, सूक्ष्मविद अधिकारी पंचम कुमार दांगी व समूह से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया.
बैंकों तक हो गरीबों की पहुंच
बैंकों तक हो गरीबों की पहुंच एमबीजीबी व जीविका का एक दिवसीय बैंकर्स कार्यशाला आयोजित प्रतिनिधि, नवादा नगरमध्य बिहार ग्रामीण बैंक व जीविका के बीच बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन सोमवार को सुमंगलम सभागार में किया गया. मध्य बिहार ग्रामीण बैंक (एमबीजीबी) के अध्यक्ष एके भाटिया के अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में गरीबों को बैंकों के […]
