इंदिरा आवास कार्यशाला की तिथि तय नरहट. इंदिरा आवास से जुड़ी समस्या का समाधान के लिए पंचायत वार अलग अलग तिथियों में प्रखंड परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा़ बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर को जमुआर व नरहट पंचायतों में, 14 को बभनौर व पुंथर में, 15 को खनवां व कोनीबर में, 16 को पालीखुर्द व शेखपुरा में व 17 दिसबंर को सैदापुर व पुनौल पंचायतों के इंदिरा आवास लाभार्थियों के समस्या का समाधान के लिए कार्यशाला आयोजित होगा. बीडीओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 12-13, 13-14 व 14-15 में इंदिरा आवास लाभार्थी जिन्होंने पहले किस्त को लेकर कार्य प्रारंभ नहीं किये है़ं उनकी समस्या का निदान व प्रेरित करने के लिए पंचायत वार कार्यशाला को आयोजन किया जा रहा है़ इस कार्यशाला में इंदिरा आवास सहायक, लेखा पाल, विकास मित्र, पंचायत सचिव समेत सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहेंगे़
इंदिरा आवास कार्यशाला की तिथि तय
इंदिरा आवास कार्यशाला की तिथि तय नरहट. इंदिरा आवास से जुड़ी समस्या का समाधान के लिए पंचायत वार अलग अलग तिथियों में प्रखंड परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा़ बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर को जमुआर व नरहट पंचायतों में, 14 को बभनौर व पुंथर में, 15 को खनवां व कोनीबर […]
