पूरा होगा अधूरा इंदिरा आवास

पूरा होगा अधूरा इंदिरा आवास नरहट. एक अप्रैल, 2004 के पहले लाभांवित अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के परिवार वालों के लिटंर स्तर तक निर्मित किंतु छत निर्माण नहीं किये जाने वाले लाभुकों के लिए अच्छी खबर है़ सरकार द्वारा अपूर्ण अधूरे आवासों के पूर्ण कराने के लिए प्रति लाभुक 30 हजार रुपये की सहायता […]

पूरा होगा अधूरा इंदिरा आवास नरहट. एक अप्रैल, 2004 के पहले लाभांवित अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के परिवार वालों के लिटंर स्तर तक निर्मित किंतु छत निर्माण नहीं किये जाने वाले लाभुकों के लिए अच्छी खबर है़ सरकार द्वारा अपूर्ण अधूरे आवासों के पूर्ण कराने के लिए प्रति लाभुक 30 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की गयी है़ यह रुपये मुख्यमंत्री इंदिरा आवास जीर्णोंद्धार योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराया जायेगा़ बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रखंड में कुल 32 सर्वेक्षित परिवारों का चयन किया गया है़ बीडीओ ने बताया कि चयनित योग्य लाभुकों को प्रति लाभुक 30 हजार रुपये दो किस्तों में दी जायेगी. पहले किस्त 20 हजार व दूसरे किस्त के 10 हजार रुपये की सहायता राशि का भुगतान किया जायेगा़ हालांकि, बीडीओ ने बताया कि सहायता राशि उपलब्ध कराने के पहले लाभुकों को पात्रता की शर्तों से गुजरना पड़ेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >