गुलनी ने आढा को पांच विकेट से हराया विधायक ने विजेता व उप विजेता को दिया कप फोटो-15प्रतिनिधि, धमौलरविवार को उच्च विद्यालय गुलनी के खेल मैदान में आर्य युवा एकता स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब बड़ी गुलनी द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मुकाबला आइसीसी स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब गुलनी व आर्यण स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब आढा के बीच खेला गया. इसमें टास जीत कर आढा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया़ इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 92 रन बनाकर टीम आॅल आउट हो गयी़ गुलनी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर शेष रहते ही मैच को अपने कब्जे में कर लिया़ मैन आॅफ द मैच धन्नु कुमार को दिया गया. धन्नु ने चार ओवर में 31 रन बनाया व चार विकेट हासिल किया़ वहीं, मैन आॅफ द सिरीज आलोक कुमार को दिया गया़ विजेता व उपविजेता टीम को वारिसलीगंज की विधायक अरुणा देवी ने कप देकर सम्मानित किया. विधायक ने कहा कि खेल से युवाओं में प्रतिस्पर्द्धा बढ़ती है. दूसरी ओर पकरीबरावां के सदनपुर गांव में प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी ने शार्ट बांड्री टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए कहा कि पकरीबरावां में प्रतिस्पर्द्धा की कमी नही है़ यहां के प्रतिस्पर्द्धा को निखारने के लिए एक स्टेडियम की जरूरत है. इसके लिए डीएम के पास प्रस्ताव रखेंगे. नमो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया. विपक्षी टीम 44 रन ही बना सकी. धनदेव को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया़ इस अवसर पर मुखिया शकील अहमद, मो जावेद व अनीश कुमार वर्मा सहित कई अन्य उपस्थित थे.
गुलनी ने आढा को पांच विकेट से हराया
गुलनी ने आढा को पांच विकेट से हराया विधायक ने विजेता व उप विजेता को दिया कप फोटो-15प्रतिनिधि, धमौलरविवार को उच्च विद्यालय गुलनी के खेल मैदान में आर्य युवा एकता स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब बड़ी गुलनी द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मुकाबला आइसीसी स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब गुलनी व आर्यण स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब आढा […]
