छह दिसंबर देश का काला दिन : माले

छह दिसंबर देश का काला दिन : मालेवाम पार्टी ने निकाला सेक्यूलर मार्च फोटो-8प्रतिनिधि, नवादा (नगर)विवादित ढांचा गिराये जाने के 24वें शहादत दिवस के मौके पर भाकपा माले की ओर से सेक्यूलर मार्च निकाला गया. आंबेडकर पार्क से मार्च निकाल कर शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ प्रजातंत्र चौक पर पहुंच कर सभा में […]

छह दिसंबर देश का काला दिन : मालेवाम पार्टी ने निकाला सेक्यूलर मार्च फोटो-8प्रतिनिधि, नवादा (नगर)विवादित ढांचा गिराये जाने के 24वें शहादत दिवस के मौके पर भाकपा माले की ओर से सेक्यूलर मार्च निकाला गया. आंबेडकर पार्क से मार्च निकाल कर शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ प्रजातंत्र चौक पर पहुंच कर सभा में बदल गया. सभा को संबोधित करते हुए माले के सचिव नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि छह दिसंबर अपने देश का काला दिन है. इतिहास में यह दिन माफ नहीं किया जायेगा. 1992 में आरएसएस के द्वारा बाबरी मसजिद पर हमला कर अल्पसंख्यकों की भावना को आहत किया गया था. कार्यक्रम में गंगा-यमुनी संस्कृति को बनाये रखने की अपील की गयी. वाम नेताओं ने मांग की कि विवादित ढांचा गिराने वाले दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की जाये. कार्यक्रम में भोला राम, सुदामा देवी, सावित्री देवी, मेवालाल राजवंशी, ग्यासउद्दीन अर्जुन पासवान, शांति देवी व अनरसी देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >