बाबा साहब मानव नहीं महामानव थेडॉ आंबेडकर को दी गयी श्रद्धांजलि परिनिर्माण दिवस के रूप में मनाया गयी पुण्यतिथि कौआकोल. रविवार को कौआकोल में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी गैर कर्मचारी संघ द्वारा भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर का 59वीं पुण्यतिथि परिनिर्माण दिवस के रूप में मनाया गया. समारोह में मुख्य अतिथि गोविंदपुर के पूर्व विधायक कौशल यादव ने कहा कि बाबा साहब मानव नहीं बल्कि महामानव थे. उनके बताये आदर्शों को सिर्फ भारत ही नहीं पूरा विश्व लोहा मान रहा है. पूर्व विधायक ने कहा कि नवादा के पूर्व सांसद प्रेमचंद राम ने 1993 में कौआकोल में बाबा साहब के नाम पर एक पुस्तकालय बनाने की आधारशीला रखी थी, पर वह आज तक पूरा नहीं हो सका. गोविंदपुर की विधायक पूर्णिमा यादव का पहले फंड से उस पुस्तकालय का निर्माण कर बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया जायेगा. मौके पर कौआकोल प्रखंड के जदयू अध्यक्ष रामाश्रय सिंह, नारायण स्वामी मोहन, ज्योति पासवान, कामेश्वर यादव, अर्जुन पासवान, सरौनी मुखिया छोटेलाल यादव, गंगा राम व ब्रह्मदेव रविदास आदि ने भी समारोह को संबोधित करते हुए बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी
बाबा साहब मानव नहीं महामानव थे
बाबा साहब मानव नहीं महामानव थेडॉ आंबेडकर को दी गयी श्रद्धांजलि परिनिर्माण दिवस के रूप में मनाया गयी पुण्यतिथि कौआकोल. रविवार को कौआकोल में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी गैर कर्मचारी संघ द्वारा भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर का 59वीं पुण्यतिथि परिनिर्माण दिवस के रूप में मनाया गया. समारोह में […]
