पुलिस ने दो शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

पुलिस ने दो शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त85 लीटर किया शराब बरामद प्रतिनिधि, हिसुआशनिवार को लटावर गांव में पुलिस ने अभियान चलाकर दो अवैध रूप से संचालित शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. दोनों भट्ठियों पर से लगभग 85 लीटर शराब बरामद किया. साथ ही कच्चे मेटेरियल और अन्य सड़े चीजों को बरबाद किया. […]

पुलिस ने दो शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त85 लीटर किया शराब बरामद प्रतिनिधि, हिसुआशनिवार को लटावर गांव में पुलिस ने अभियान चलाकर दो अवैध रूप से संचालित शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. दोनों भट्ठियों पर से लगभग 85 लीटर शराब बरामद किया. साथ ही कच्चे मेटेरियल और अन्य सड़े चीजों को बरबाद किया. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अभियान चलाया गया था़ थानाध्यक्ष ने बताया कि एक भट्ठी के संचालक पमपम सिंह और दूसरी भट्ठी के संचालक मनोज सिंह पर मामला दर्ज किया गया है़ दोनों संचालक भागने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार, लटावर गांव में अवैध रूप से शराब निर्माण का मामला चार-पांच दिन से गरमाया हुआ है़ गांववाले इसका विरोध कर रहे हैं. पुलिस गांववालों के आक्रोश को देखते हुए शराब बंदी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है़ दो दिन पहले भी दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था़ मुखिया सहित लोगों का विरोध और नाराजगी सामने आ रही है़ मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस लगातार छापामारी कर कारोबार को बंद करने का प्रयास कर रही है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >