शराब की दो अवैध भट्ठी ध्वस्त

शराब की दो अवैध भट्ठी ध्वस्तहिसुआ. शनिवार को लटावर गांव में हिसुआ पुलिस ने अभियान चलाकर शराब की दो अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया. दोनों भट्ठियों पर से निर्मित लगभग 85 लीटर शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक भठ्ठी के संचालक पमपम सिंह व दूसरे भट्ठी के संचालक मनोज सिंह पर मामला […]

शराब की दो अवैध भट्ठी ध्वस्तहिसुआ. शनिवार को लटावर गांव में हिसुआ पुलिस ने अभियान चलाकर शराब की दो अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया. दोनों भट्ठियों पर से निर्मित लगभग 85 लीटर शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक भठ्ठी के संचालक पमपम सिंह व दूसरे भट्ठी के संचालक मनोज सिंह पर मामला दर्ज किया गया है. दोनों संचालक फरार हो गये. गौरतलब है कि लटावर गांव में अवैध शराब निर्माण व भट्ठी चलाने का मामला चार–पांच दिन से गरमाया है. गांववाले अवैध तरीके से शराब निर्माण का विरोध कर रहे हैं. पुलिस गांववालों के आक्रोश को देखते हुए शराब बंदी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. दो दिन पहले भी दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >