को-ऑपरेटिव सोसाइटी की जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा नवादा (नगर). को-ऑपरेटिव सोसाइटी के नियमों का उल्लंघन कर समिति के सदस्यों द्वारा गैर कानूनी तरीके से नरेंद्रनगर आवासीय कॉलोनी में अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है. को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष अरुण कुमार ने इसकी शिकायत करते हुए कहा कि नरेंद्रनगर आवासीय कॉलोनी में अवैध रूप से समिति को जानकारी दिये बिना बाहरी लोगों को समिति का प्लॉट बेच दिया गया है, जो समिति के तय शर्तों का उल्लंघन है. श्री कुमार ने कहा कि अवैध रूप से जमीन का प्लॉट बेचने के आरोप में नारोमुरार की रहनेवाली गायत्री सिन्हा, प्रभा कुमारी, मीना कुमारी, प्रतीमा सिन्हा, बेरमी के अशोक कुमार, पांडेय गंगौट के आकाश देवी, बारत के चंद्रिका प्रसाद सिन्हा, नेया के शकुंतला देवी, बीड़ा गांव के रूकमीनी देवी डुमरावां के कल्पना कुमारी, छनौन गांव के पूनम सिन्हा, नरसिंह नारायण प्रसाद व विद्यासागर सिन्हा को कारण बताओ नोटिस व कानूनी नोटिस भेजा गया है. अध्यक्ष ने कहा कि जिले की को-ऑपरेटिव सोसाइटी, बिहार हाउसिंग को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड पटना के माध्यम से काम कर रही है. लेकिन, इसके कुछ सदस्यों द्वारा गैर कानूनी तरीके से आवासीय कॉलोनी को बेचा गया है. सदस्यों से जवाब मिलने के बाद यदि जवाब संतोष जनक नहीं पाया गया, तो उनकी सदस्यता रद्द कर मुकदमा किया जायेगा.
को-ऑपरेटिव सोसाइटी की जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा
को-ऑपरेटिव सोसाइटी की जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा नवादा (नगर). को-ऑपरेटिव सोसाइटी के नियमों का उल्लंघन कर समिति के सदस्यों द्वारा गैर कानूनी तरीके से नरेंद्रनगर आवासीय कॉलोनी में अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है. को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष अरुण कुमार ने इसकी शिकायत करते हुए कहा कि नरेंद्रनगर आवासीय कॉलोनी में […]
