राष्ट्रीय जनसंख्या रजस्टिर में हो रहा सुधार

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में हो रहा सुधार फोटो-5नवादा (नगर). राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के सुधार के लिए कार्य शुरू हो गया है. शनिवार को एनपीआर तैयार करने के लिए की जा रही तैयारी को लेकर सदर प्रखंड बीडीओ प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रगणक के रूप में शिक्षकों, […]

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में हो रहा सुधार फोटो-5नवादा (नगर). राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के सुधार के लिए कार्य शुरू हो गया है. शनिवार को एनपीआर तैयार करने के लिए की जा रही तैयारी को लेकर सदर प्रखंड बीडीओ प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रगणक के रूप में शिक्षकों, प्रेरक, किसान सलाहकार, टोल सेवक, कचहरी सचिव आदि को एक दिवसीय ट्रेनिंग देकर जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने का कार्य दिया गया. जनसंख्या रजिस्टर बनाने के लिए नये जन्म लेनेवाले बच्चों का नाम जोड़ा जायेगा व मृत व्यक्तियों के नाम हटा कर जनसंख्या रजिस्टर में सुधार किया जायेगा. बैठक में मौजूद बीइओ अनिल कुमार शर्मा व जनगणना पदाधिकारी आलोक कुमार ने प्रतिनियुक्त प्रगणकों को एनपीआर तैयार करने लिए किस प्रकार से फॉर्म भरना है इसकी जानकारी दी. कार्यक्रम में फैयाज अहमद, सुधीर कुमार, गया प्रसाद, सुरेश प्रसाद, सुमन कुमार त्यागी, पारस कुमार, संगीता कुमारी, राजेश कुमार, गीता कुमारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >