नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी

नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी रोह. सिउर, बेनीपुर आदि जंगलों में बुधवार को नक्सलियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी की. परंतु, पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा. गोविंदपुर में नक्सलियों द्वारा पोकलेन जलाये जाने की घटना को लेकर यहां छापामारी की गयी थी. काफी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों ने छापामारी […]

नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी रोह. सिउर, बेनीपुर आदि जंगलों में बुधवार को नक्सलियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी की. परंतु, पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा. गोविंदपुर में नक्सलियों द्वारा पोकलेन जलाये जाने की घटना को लेकर यहां छापामारी की गयी थी. काफी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों ने छापामारी की. सूचना थी कि पोकलेन जलाये जाने की घटना के बाद उग्रवादी आस-पास के जंगलों में ही छिपे हुए हैं. इसको लेकर पुलिस सुबह से ही जंगलों की खाक छानती रही. अंतत: खाली हाथ पुलिस को वापस आना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >