राजेंद्र बाबू की जयंती मनाया नारदीगंज. नारदीगंज स्थित पेंशनर भवन में गुरुवार को प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता पेंशनर समाज के प्रखंड अध्यक्ष रामधनी प्रसाद ने की. इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. मौके पर सचिव श्रीकांत सिन्हा ने कहा कि डाॅ प्रसाद का व्यक्तित्व अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर सेवाकाल में विराजमान रहा है. इन्हें बिहार के सच्चे सपूत व गौरव के रूप में जाना जाता है. उनकी ईमानदारी त्याग, सेवा के साथ गांधी के सच्चे अनुयायी के रूप में भी पहचान रही है. साथ ही लोगों ने अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस को भी मनाया. इस दौरान लोगों ने कहा विकलांगों को भी सभी प्रकार की सुविधा प्रदान कर सरकार उन्हें भी देश के मुख्यधारा जोड़ने का प्रयास कर सामाजिक सम्मान दिया जाये. मौके पर मुंद्रिका प्रसाद सिंह, बलिराम प्रसाद सिंह, भुनेश्वर प्रसाद सिंह, फणिंद्र मिश्र, कपिलदेव प्रसाद सिंह, कैलाश प्रसाद यादव, चंद्रिका प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे.
राजेंद्र बाबू की जयंती मनाया
राजेंद्र बाबू की जयंती मनाया नारदीगंज. नारदीगंज स्थित पेंशनर भवन में गुरुवार को प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता पेंशनर समाज के प्रखंड अध्यक्ष रामधनी प्रसाद ने की. इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. मौके पर सचिव श्रीकांत सिन्हा ने कहा कि डाॅ प्रसाद […]
