जंगली लकड़ियों से बन रहा एमडीएम

जंगली लकड़ियों से बन रहा एमडीएम रजौली. क्षेत्र के जंगलों सटे विद्यालय को गैस कनेक्शन लेने में विद्यालय प्राचार्य दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. इसका मुख्य कारण क्षेत्र से बड़े पैमानों पर आ रहा जंगली लकड़ी माना जा रहा है. जंगली लकड़ी यहां औने-पौने दामों में मिल जाता है. इसके कारण इन क्षेत्र के विद्यालय […]

जंगली लकड़ियों से बन रहा एमडीएम रजौली. क्षेत्र के जंगलों सटे विद्यालय को गैस कनेक्शन लेने में विद्यालय प्राचार्य दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. इसका मुख्य कारण क्षेत्र से बड़े पैमानों पर आ रहा जंगली लकड़ी माना जा रहा है. जंगली लकड़ी यहां औने-पौने दामों में मिल जाता है. इसके कारण इन क्षेत्र के विद्यालय के प्राचार्य गैस कनेक्शन नहीं लेना चाहते हैं. लिहाजा बड़े पैमाने पर जंगलों की अवैध कटाई बदस्तूर जारी है. साथ ही तेज धुआं से बच्चों के सेहत पर भी असर पड़ रहा है. बताया जाता है कि इन्हीं कारणों से सरकार ने स्कूलों में भी गैस पर रसोई बनाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >