युवती की फांसी लगने से मौत !

युवती की फांसी लगने से मौत ! फोटो-8 नरहट. नरहट थाना क्षेत्र के कुशा गांव में मंगलवार को उदय चौधरी की पत्नी संगीता देवी की मौत फांसी लगने से हो गयी. घटना की सूचना के बाद कुशा आये मायके के लोगों ने इसे हत्या का मामला बताया है. नेहालूचक निवासी मृत युवती के पिता दिलीप […]

युवती की फांसी लगने से मौत ! फोटो-8 नरहट. नरहट थाना क्षेत्र के कुशा गांव में मंगलवार को उदय चौधरी की पत्नी संगीता देवी की मौत फांसी लगने से हो गयी. घटना की सूचना के बाद कुशा आये मायके के लोगों ने इसे हत्या का मामला बताया है. नेहालूचक निवासी मृत युवती के पिता दिलीप चौधरी ने बताया की लगभग एक साल पहले अपनी बेटी की शादी कुशा निवासी किशोरी चौधरी के बेटा उदय चौधरी के साथ की थी. परिजन ने बताया कि लड़की को ससुराल वाले बराबर प्रताड़ित करते थे. मंगलवार को 8.45 बजे फोन पर सूचना मिली की आपके मेहमान की तबीयत खराब है़ फौरन कुशा पहुंचिएं. हमने कहा की तबीयत खराब है, तो आप नवादा ले कर आइए़ फिर फोन आता है कि आपकी बेटी मर गयी है़ जब हम सपरिवार कुशा आये तो हमारी बच्ची घर में मृत पड़ी हुई थी़ मृतका के पिता व चाचा का आरोप है कि हमारी बच्ची की हत्या कर दी गयी है़ लड़की के पिता ने घटना की सूचना थाने को दी़ सूचना के बाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >