एचआइवी रोकथाम के कार्यक्रमों पर हुई चर्चानवादा (नगर). विश्व एड्स दिवस के मौके पर राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में एचआइवी पाॅजिटिव के बढ़ते खतरे पर चर्चा की गयी. सिविल सर्जन डाॅ श्रीनाथ प्रसाद ने विधिवत कार्यशाला का उद्घाटन किया. कार्यशाला में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी व प्रतिनिधि मौजूद थे. कार्यशाला में विशेषज्ञों ने जिले में चल रहे एड्स कार्यक्रमों की चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि जिले के सभी अस्पतालों में एचआइवी जांच की मुफ्त सुविधा उपलब्ध है. औसतन प्रतिदिन 40 से 50 लोग केवल सदर अस्पताल में एचआइवी जांच करवा रहे हैं. कार्यशाला में प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ अशोक कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अन्य अधिकारी मौजूद थे.
एचआइवी रोकथाम के कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
एचआइवी रोकथाम के कार्यक्रमों पर हुई चर्चानवादा (नगर). विश्व एड्स दिवस के मौके पर राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में एचआइवी पाॅजिटिव के बढ़ते खतरे पर चर्चा की गयी. सिविल सर्जन डाॅ श्रीनाथ प्रसाद ने विधिवत कार्यशाला का उद्घाटन किया. कार्यशाला में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी […]
