एचआइवी : जागरूक रहें, सुरक्षित रहें

एचआइवी : जागरूक रहें, सुरक्षित रहें विश्व एड्स दिवस पर शहर में निकली जागरूकता रैली फोटो- 6प्रतिनिधि, नवादा (नगर)एचआइवी एड्स के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए लेकर विश्व एड्स दिवस के मौके पर शहर में जागरूकता रैली निकाली गयी. सदर अस्पताल से आशा द्वारा निकाली गयी रैली में लोगों को बताया गया कि […]

एचआइवी : जागरूक रहें, सुरक्षित रहें विश्व एड्स दिवस पर शहर में निकली जागरूकता रैली फोटो- 6प्रतिनिधि, नवादा (नगर)एचआइवी एड्स के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए लेकर विश्व एड्स दिवस के मौके पर शहर में जागरूकता रैली निकाली गयी. सदर अस्पताल से आशा द्वारा निकाली गयी रैली में लोगों को बताया गया कि किस तरह वह जागरूक रह कर अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं. जागरूकता रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी. सदर अस्पताल से एचआइवी विभाग के प्रभारी डाॅ विमल प्रसाद ने रैली की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि एचआइवी एड्स के प्रति जागरूकता ही बचाव का उपाय है. असुरक्षित यौन संबंध, दूषित रक्त चढ़ाने, दूसरे की निडिल इस्तेमाल करने, गर्भवती महिलाओं से उनके होने वाले बच्चों सहित अन्य कारणों से बीमारी के फैलते के कारणों को बताया. उन्होंने कहा कि आम तौर में देखा गया है कि अधिकतर एचआइवी पॉजिटिव वेसे लोग हैं, जो एक से अधिक महिलाओं के साथ असुरक्षित संबंध बनाते हैं. उन्होंने कंडोम को बढ़ावा देने की बात कहीं. सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में कंडोम का मुफ्त वितरण किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >