कागजों पर चल रहा मनरेगा का काम

कागजों पर चल रहा मनरेगा का काम रजौली. हरदिया पंचायत के फुलवरिया डैम में कई गांव डूबे हैं. पानी में डूबे हुए गांव में भी कई योजना दिखाकर लाखों रुपये की निकासी कर ली गयी है. हरदिया निवासी समाज सेवक कृष्णा चंदेल ने बताया कि मुखिया गीता देवी के पति भोला राजवंशी ने दर्जनों कार्य […]

कागजों पर चल रहा मनरेगा का काम रजौली. हरदिया पंचायत के फुलवरिया डैम में कई गांव डूबे हैं. पानी में डूबे हुए गांव में भी कई योजना दिखाकर लाखों रुपये की निकासी कर ली गयी है. हरदिया निवासी समाज सेवक कृष्णा चंदेल ने बताया कि मुखिया गीता देवी के पति भोला राजवंशी ने दर्जनों कार्य महज कागज पर दिखा कर रुपये का बंदरबांट कर लिया है. कागज पर कराये गये कार्यों में पीपरा में तालाब का निर्माण, परतौनिया गांव से फुलवरिया जलाशय तक कच्ची सड़क का निर्माण. इस सड़क के बदले दूसरे सड़क का सीडी दिखा कर लाखों रुपये की निकासी भी कर ली गयी है. सुअरलेटी (कुम्भियातरी) में पइन की सफाई, हरदिया सेक्टर ए में धनार्जय नदी के किनारे गड्ढा को तालाब दिखा कर पांच लाख रुपये की निकासी पीआरएस व मुखिया ने कर लिया है. इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने एसडीओ को दी. एसडीओ ने स्थल की जांच कर तीन लाख रुपये की रिकवरी करवाया है. नक्सली इलाका होने का भय दिखा कर मुखिया पति भोला राजवंशी ने स्थल जांच का सत्यापन पदाधिकारी के कार्यालय में ही करा लेते हैं. इस संबंध में एसडीओ शंभु शरण पांडे ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >