40 बच्चों को मिले पोशाक के रुपये

40 बच्चों को मिले पोशाक के रुपये रजौली. क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़नेवाले बच्चों को मंगलवार को पोशाक के रुपये दिये. जानकारी के अनुसार, प्रत्येक केंद्र पर स्कूल पूर्व शिक्षा के कुल 40 बच्चों को 250 रुपये की दर से राशि दी गयी. रुपये वितरण के मौके पर घसियाडीह केंद्र की सेविका सुनीता […]

40 बच्चों को मिले पोशाक के रुपये रजौली. क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़नेवाले बच्चों को मंगलवार को पोशाक के रुपये दिये. जानकारी के अनुसार, प्रत्येक केंद्र पर स्कूल पूर्व शिक्षा के कुल 40 बच्चों को 250 रुपये की दर से राशि दी गयी. रुपये वितरण के मौके पर घसियाडीह केंद्र की सेविका सुनीता कुमारी ने बताया कि पहले भी कई बार पोशाक के रुपये का वितरण किया गया. पर, अधिकतर बच्चों के अभिभावक ने अपने बच्चों को पोशाक नहीं सिलाते हैं. इससे बच्चे बिना पोषाक के ही केंद्र पर प्रतिदिन पहुंच जाते हैं. ऐसे अभिभावकों को कड़ी चेतावनी देते हुए हर हाल में अपने-अपने बच्चों को पोशाक लेने या सिलाई करवा लेने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >