स्कूलों का प्रभार शक्षिा मत्रिों के पास

स्कूलों का प्रभार शिक्षा मित्रों के पास कौआकोल. प्रखंड के कई प्राथमिक व मध्य विद्यालयों का प्रभार शिक्षा मित्रों के पास है. इससे विद्यालयों में अराजक स्थिति उत्पन्न हो गयी है. जबकि, मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से कौआकोल बीइओ को 26 अप्रैल, 2013 को ही निर्देशित किया जा चुका है कि […]

स्कूलों का प्रभार शिक्षा मित्रों के पास कौआकोल. प्रखंड के कई प्राथमिक व मध्य विद्यालयों का प्रभार शिक्षा मित्रों के पास है. इससे विद्यालयों में अराजक स्थिति उत्पन्न हो गयी है. जबकि, मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से कौआकोल बीइओ को 26 अप्रैल, 2013 को ही निर्देशित किया जा चुका है कि प्रखंड के वैसे शिक्षा मित्र जो अब प्रखंड शिक्षक बन गये हैं और विद्यालय का प्रभारी बने हुए हैं, उन्हें वहां से प्रभारी के पद पर से हटा कर वहां नियमित वेतनमान वाले शिक्षक को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया जाये. जिस विद्यालय में नियमित वेतनमान वाले शिक्षक नहीं हैं, वहां नियमित शिक्षक की व्यवस्था कर उन्हें ही प्रधानाध्यापक बनाया जाये. ताकि, विद्यालय में अराजकता की स्थिति उत्पन्न न हो सके. नियमित शिक्षकों के मान सम्मान पर ठेस नहीं पहुंच सके. इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय को उपलब्ध करा दें. पर दो साल बीत जाने के बावजूद कौआकोल बीइओ द्वारा इस पर अभी तक अमल नहीं किया गया है. नियमित शिक्षकों को शिक्षा मित्रों के अधीन कार्य करना पड़ रहा है. इससे उनके मान सम्मान पर ठेस पहुंच रहा है. प्रखंड के नियमित शिक्षकों ने इस संबंध में डीइओ व डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >