भारतीय सिनेमा के इतिहास की दी जानकारी बाल समारोह के मौके पर बच्चों ने देखे शिक्षकों की प्रस्तुति फोटो-14नवादा कार्यालय. सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस समारोह आयोजित किये गये. इसमें विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों का मन मोह लिया. प्रधानाचार्य आशीषनाथ अग्निहोत्री व मिस तृप्ति अग्निहोत्री के कुशल मार्गदर्शन में अनूठा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि हेड गर्ल एनी हैदर के द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुई. सरस्वती वंदना नृत्य शिक्षिका सुलेखा व सविता के द्वारा प्रस्तुत किया गया. विभिन्न प्रकार के रंगारंगब कार्यक्रम एलियन डांस, मुरादाबादी कौवाली, भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष की प्रस्तुति छात्र छात्राओं के तालियों के साथ थिरकने पर मजबूर कर दिया. निदेशक शशि भूषण व अध्यक्ष विद्या भूषण ने बताया कि शिक्षक शिक्षिकाओं के अंदर छिपी सांस्कृतिक प्रतिभाओं को देख कर लोग मंत्र मुग्ध रहे. कार्यक्रम के दौरान राज कपूर, नरगिस, राजेश खन्ना, मुमताज, अमिताभ बच्चन, जीना तमान, अनिल कपूर, श्री देवी, हेमामालिनी, माधुरी दीक्षित जैसे कलाकारों की भूमिका की छात्र छात्राओं ने काफी सराहना की.
भारतीय सिनेमा के इतिहास की दी जानकारी
भारतीय सिनेमा के इतिहास की दी जानकारी बाल समारोह के मौके पर बच्चों ने देखे शिक्षकों की प्रस्तुति फोटो-14नवादा कार्यालय. सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस समारोह आयोजित किये गये. इसमें विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों का मन मोह लिया. प्रधानाचार्य आशीषनाथ अग्निहोत्री व मिस तृप्ति […]
