वेतन के बदले रश्वित की मांग

वेतन के बदले रिश्वत की मांग सिरदला. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सुरजूडीह के सहायक शिक्षक राज कुमार प्रसाद ने प्रखंड संसाधन केंद्र सिरदला में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. इन्होंने बताया बीआरसी कार्यालय से मांग की गयी वेतन संबंधित सभी दस्तावेज छह माह पहले ही कार्यालय में जमा कर चुके […]

वेतन के बदले रिश्वत की मांग सिरदला. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सुरजूडीह के सहायक शिक्षक राज कुमार प्रसाद ने प्रखंड संसाधन केंद्र सिरदला में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. इन्होंने बताया बीआरसी कार्यालय से मांग की गयी वेतन संबंधित सभी दस्तावेज छह माह पहले ही कार्यालय में जमा कर चुके हैं. बावजूद उनसे पीछे बहाली हुए जूनियर शिक्षकों वेतन भुगतान हो रहा है. वेतन के बदले 10 से 15 हजार रुपये की मांग की गयी है. जिसे नहीं देने पर वेतन भुगतान को रोक दिया गया है. गुरुवार को डीएम के जनता दरबार में आवदेन भी दे चुके हैं. उन्होनें यह भी बताया कि वेतन भुगतान नहीं होने के कारण पैसे के अभाव में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान नवादा में नामंकन भी नहीं ले सका, जबकी नामांकन के लिये पत्र भी भेजा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >