रबी महोत्सव में फूटा किसानों का आक्रोश

रबी महोत्सव में फूटा किसानों का आक्रोश अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाया उंगली किसानों की हित के मुद्दे पर पत्रकारों से उलझे आत्मा के निदेशकफोटो- 9प्रतिनिधि, हिसुआप्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित रबी महोत्सव में क्षेत्र के किसानों के सब्र का बांध टूट पड़ा़ शिविर खत्म होते-होते अधिकारियों व किसानों में झड़प शुरू हो […]

रबी महोत्सव में फूटा किसानों का आक्रोश अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाया उंगली किसानों की हित के मुद्दे पर पत्रकारों से उलझे आत्मा के निदेशकफोटो- 9प्रतिनिधि, हिसुआप्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित रबी महोत्सव में क्षेत्र के किसानों के सब्र का बांध टूट पड़ा़ शिविर खत्म होते-होते अधिकारियों व किसानों में झड़प शुरू हो गयी़ शिविर की शुरुआत होते ही किसान प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि संमवयक व किसान सलाहकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे थे़ इन लोगों के आस-पास घुमने वाले किसानों और चहेतों को लाभांवित होने की बातें हो रही थी़ कार्यक्रम से जब आत्मा के निदेशक अश्विनी कुमार जाने लगे तब इन्ही सब मुद्दे को लेकर पत्रकारों ने निदेशक से कई जानकारियां लेनी चाही पर जानकारी देने के दौरान वह आक्रोश में आ गये और एक पत्रकार से तू-तू मैं-मैं पर उतर आये़ मामला काफी गरमा गया़ पत्रकार इन कार्यक्रम और कर्मचारियों पर खर्च होने वाली राशि व उसका समुचित लाभ किसानों को नहीं मिलने का प्रश्न पूछ रहे थे. इधर, शिविर खत्म होते-होते किसानों ने भी अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया़ चहेतों व लगुये-भगुये को लाभांवित करने और सरकारी लाभ आम किसानों को नहीं मिलने का आरोप लगाया तो बीएओ और कृषि कर्मी किसानों से उलझ पड़े़ जदयू के प्रखंड अयक्ष गुड्डु कुमार सिंह, कांग्रेसी पारस कुमार सिंह, बढ़ौना के अजय कुमार सिंह, हिसुआ के मुंद्रिका सिंह सहित कई किसानों ने बीएओ और कृषि कर्मियों की कार्यशैली पर उंगली उठायी़क्या कहते हैं किसानहिसुआ में अभी बिचौलिये मालामाल हो रहे हैं.सरकारी बीज, उपकरण, अनुदान का लाभ समान रूप से नहीं मिल रहा है़. अजय सिंह, बढ़ौना यहां बीएओ व कृषि कर्मियों के आगे-पीछे घूमने वालों को सरकारी लाभ मिल रहा है़ आम किसानों को पूरा लाभ नहीं मिलता़ अधिकारी किसी सुझाव पर भी गहराई से संज्ञान नहीं लेते हैं.पारसनाथ कुमार सिंह, हिसुआखाद के वितरण में भी अनिमितता हुआ़ बर्मी कंपोस्ट खाद लिया पर खाद बेहतर नहीं था़ मात्रा भी कम थी काफी नुकसान उठाना पड़ा.विधानचंद राय, भेलवा शिविर व सरकारी अनुदानों की केवल खानापूर्त्ति हो रही है़ प्रखंड में किसानों को पिछले साल भी डीजल अनुदान की राशि नहीं मिली़ बीज वितरण और उपकरण वितरण में अनिमितता और विसंगतियां सामने आती है. राम कुमार चौहान, दोना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >